यूपी उपचुनाव: सभी 11 सीटों पर मतगणना खत्म, जानिए किस सीट पर किसने मारी बाजी

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 05:39 PM (IST)

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई है।  मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर मजबूत बढ़त बना रखी थी जो अंतत: कायम रही। कुल 11 सीटों में बीजेपी ने 9 जबकि समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं पहली बार उपचुनाव में दांव आजमा रही बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बसपा को एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा लगातार निर्णायक बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अंतत: सपा प्रत्याशी सुभाष राय से 823 वोटों से हार गईं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो सहारपुर की गंगोह सीट को छोड़कर कहीं भी उसका खास प्रर्दशन देखने को नहीं मिला। अंतत: उसके भी खाते में एक भी सीट नहीं गई।आइए जानते हैं इस उपचुनाव में किस सीट से किस पार्टी के उम्मीदवार ने लहराया जीत का परचम-

1. सपा ने भाजपा से छीनी जैदपुर सीट 
बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उपचुनाव परिणाम में सपा के गौरव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अम्बरीश को 4165 मतों से पराजित किया। गौरव को 78,172 मत मिले, जबकि अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये। कांग्रेस के तनुज पुनिया 43,983 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा ने यह सीट भाजपा से छीनी है। यह सीट भाजपा विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। जैदपुर क्षेत्र सपा के छत्रप बेनी प्रसाद वर्मा का गढ़ रहा है। 
PunjabKesari2.रामपुर: आजम का किला ढहा नहीं पाई बीजेपी 
सपा के दिग्गज नेता आजम खान का किला चाहकर भी बीजेपी नहीं ढहा पाई। यहां आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को बड़ी जीत मिली है। तंजीन फातिमा ने बीजेपी प्रत्याशी भरत भूषण गुप्ता को करारी शिकस्त दी है। यहां पहले की राउंड में तंजीन फातिमा ने बढ़त बना रखी थी जो अंतत: कायम रही। 

सुरेश चंद्र तिवारी
3.बीजेपी प्रत्याशी सुरेश तिवारी जीते
लखनऊ कैंट: इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने जीत दर्ज की है। सुरेश तिवारी ने सपा प्रत्याशी अशीष चतुर्वेदी को हराकर एक बार फिर बीजेपी का कमल खिलाया है। बता दें कि यह सीट उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज से सांसद चुने जाने के बाद से खाली हुई थी। 
kirat singh won from gangoh
4-बीजेपी ने कांग्रेस के नोमान मसूद को हराया 
गंगोह(सहारनपुर): बीजेपी प्रत्याशी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि नोमान मसूद ने कई राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी से आगे रहे लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद ने आरोप लगाया कि उन्हें काउंटिंग केंद्र से बीजेपी ने भगा दिया। जिसपर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने योगी सरकार पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया है। 

5.शुरुआती बढ़त के बाद हारीं बसपा की छाया वर्मा 
जलालपुर(अंबेडकर नगर): इस सीट पर सपा प्रत्याशी सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को कड़ी टक्कर में 823 वोट से हराया है। छाया वर्मा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन आखिरी राउंड में उसे बरकरार नहीं रख सकीं। अंतत: उन्हें सपा प्रत्याशी से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि अंबेडकर नगर बसपा का गढ़ माना जाता है।
PunjabKesari 6- इग्लास(अलीगढ़): बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने बसपा प्रत्याशी अभय कुमार को कांटे की टक्कर के बाद शिकस्त दी है। इस सीट पर शुरु से ही बसपा प्रत्याशी को बढ़त मिल गई थी लेकिन अंतत: कायम नहीं रख पाए।  कई राउंड तक आगे रहने के बावजूद अंत के कुछ राउंड में पिछड़ गए। अंतत: बसपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
Image result for बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर
7- घोसी(मऊ)-बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर ने जीत हासिल की है। पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय राजभर चुनाव से पहले काफी चर्चा में रहे थे। 

Image result for बीजेपी प्रत्याशी आनंद शुक्ला
8- मानिकपुर(चित्रकूट): बीजेपी प्रत्याशी आनंद शुक्ला ने दर्ज की जीत 
PunjabKesari
9- प्रतापगढ़ सदर: अपना दल के राजकुमार पाल जीते।
Image result for सरोज सोनकर10- बलहा(बहराइच): बीजेपी प्रत्याशी सरोज सोनकर ने दर्ज की जीत।

Related image
11-गोविंदनगर(कानपुर): बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी की जीत।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static