यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नीतीश कुमार के बयान का समर्थन, कहा- जो पार्टियां देशहित में काम करना चाहती हैं वो कांग्रेस के साथ आएं

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 04:13 PM (IST)

बलरामपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने खुलकर समर्थन किया है। कल बिहार में  नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर कांग्रेस चाह ले तो बीजेपी को 100 सीटों पर समेटा जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी विपक्ष की पार्टी है। कांग्रेस को बिना साथ लिए संभव नहीं है कि लड़ाई लड़ी जा सके, ये सोच देश के हित में है देश हित में सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष खबरी आज बलरामपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि देश को बचाना पहला मुद्दा है, देश बचेगा तो राजनीति होगी और राजनीति होगी तो सबको लाभ मिलेगा। हम सब लोग मिलकर  अपनी अपनी जगह लड़ाई लड़ें तो भाजपा को 100 का आंकड़ा पार करने में लाले पड़ जायेंगे। जो पार्टियां देश के हित में काम करना चाहती हैं वो कांग्रेस के साथ आएं।

PunjabKesari

अखिलेश यादव के जातीय जनगणना का किया समर्थन
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जातीय जनगणना का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए क्योंकि तभी पता लगेगा कि किसकी कितनी संख्या है। जब जानवरों की गणना हो सकती है, पेड़ पौधों की गणना हो सकती है तो जातीय जन गड़ना क्यों नहीं हो सकती। आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि जातीय जन जनगणना हो।

PunjabKesari

केशव मौर्य खुद चाहते हैं जातीय जनगणना हो..
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए कहा कि केशव प्रसाद भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट पर बोल रहे हैं लेकिन अंदर से खुद चाहते हैं कि जातीय जनगणना होनी चाहिए लेकिन वो ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं।

PunjabKesari

भाजपा की बुलडोजर नीति इंसानों की जिंदगियां निगलने लगी है
कांग्रेस अध्यक्ष ने कानपुर देहात की घटना का ज्रिक करते हुए कहा कि इस घटना में प्रदेश सरकार पूरी तरह दोषी है। भाजपा की बुलडोजर नीति इंसानों की जिंदगियां निगलने लगी है। भाजपा की इस नीति का पूरे देश में विरोध होना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static