रोकने पर Mau पुलिस पर ही झोंक दिया फायर! जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, पहुंचा अस्पताल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 02:47 PM (IST)

Mau News: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:- अवैध अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, एम्बुलेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप... DM ने दिए जांच के आदेश

पुलिस के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी दानिश पर आरोप है कि वह कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना हलधरपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।       

ये भी पढ़ें:- शादीशुदा डॉक्टर ने की थी लव मैरिज... फिर छोड़ा घर, अब उन्नाव में नहर किनारे संदिग्ध हालत में मिले दोनों के शव

मंगलवार भोर में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बढ़नपुरा मार्ग से मऊ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारीकपुर के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने देशी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दानिश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- 'हफ्तेभर में आरोपियों का एनकाउंटर करो, नहीं तो CM ऑफिस के सामने करेंगे आत्मदाह', विनीत राय की हत्या पर पिता की चेतावनी

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मऊ रेफर कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static