UP में प्रियंका होंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 08:14 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सारा दारोमदार अब प्रियंका गांधी पर टिकता दिख रहा है। पार्टी ने आखिरकार अपना तुरुप का पत्ता चलाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक के तौर पर उतरेंगी प्रियंका
प्रियंका को अमेठी-रायबरेली से बाहर निकल कर राज्य के बाकी हिस्सों में प्रचार करने के लिए पार्टी ने राजी कर लिया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस पर सहमत बताए जा रहे हैं। प्रियंका राज्य में कांग्रेस की स्टार प्रचारक के तौर पर उतरेंगी। पार्टी ने उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है।

युवा से लेकर वृद्ध तक में प्रियंका की लोकप्रियता
प्रियंका की राज्य के युवा से लेकर वृद्ध तक में गजब की लोकप्रियता है। कारण, उनका लुक, मृदुलता, सहजता और सरलता जोकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलते-जुलते हैं। इंदिरा अपने जीते-जी लोगों के दिलों में राज करती रहीं। उनकी यादें और आभा पुरानी पीढ़ी के लोगों के जेहन से अब तक निकली नहीं हैं। प्रियंका को इसका लाभ मिलेगा। रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में वह अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए अब तक चुनाव प्रचार करती रही हैं। वहां लोगों पर उनका जादू देखा जा चुका है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें