झाड़ियों में छिपा था 150 किलो का शिकारी: Meerut में 2.25 मीटर लंबे मगरमच्छ का आधी रात को रेस्क्यू, ऐसे मिली कामयाबी

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:24 PM (IST)

Meerut News: मेरठ जिले के चामरौद गांव में शुक्रवार देर रात एक मगरमच्छ के सड़क पर दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- स्मार्टफोन रखा तो कटेगा नाम! दारुल उलूम देवबंद का सख्त फरमान, उल्लंघन पर 1500 नए छात्रों को दी निष्कासन की चेतावनी

वन विभाग, हस्तिनापुर की क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि गांव में मगरमच्छ देखा गया है। टीम के मौके पर पहुंचने पर मगरमच्छ झाड़ियों में छिप गया था, जिससे बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद झाड़ियों की कटाई कर मगरमच्छ की घेराबंदी की गई और उसे नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्थान की ओर लाया गया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ वयस्क और आक्रामक अवस्था में था। ऐसे में वन विभाग के दल को अत्यंत सावधानीपूर्वक बचाव अभियान चलाना पड़ा। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:- 1997 का हादसा, 2026 में फैसला: 11 हजार वोल्ट के करंट ने छीन लिए थे दोनों हाथ, अब मुआवजे से मरहम लगाएगा कोर्ट

क्षेत्राधिकारी के अनुसार, पकड़ा गया मगरमच्छ मगर प्रजाति का है, जिसका वैज्ञानिक नाम क्रोकोडायलस पैलस्ट्रिस है। इसकी लंबाई लगभग 2.25 मीटर और वजन करीब 150 किलोग्राम है तथा यह पूर्ण वयस्क था। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static