यूपी: इन 8 जिलों में कोरोना वायरस की दस्तक से दहशत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2020 - 05:02 PM (IST)

यूपी डेस्क: चीन समेत कई देशों में समस्या बने कोरोना वायरस ने उत्तर प्रदेश में भी हलचल मचा दी है। हालांकि राहत की खबर ये कि आगरा के छह लोगों के अलावा जितने भी नमूने लिये गए थे, सभी जांच में निगेटिव पाए गए हैं। नोएडा में भी स्कूली छात्रों का भी सैम्पल निगेटिव मिला है। इन दो जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी कोरोना के संदिग्ध मिलने से सनसनी फैल गई है। आइए जानते हैं किन किन जिलों में मिले संदिग्ध 

नोएडा: सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई
नोएडा: 
मंगलवार को नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित छह लोग संदिग्ध पाए गए थे। जिनके सेंपल जांच के लिए पूणे भेज गए थे। जांच में सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है जिसकी अधिकारिक पुष्टि की गई है। हालांकि सभी को 14 दिन तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा। अगर लक्षण विकसित होते हैं तो दोबारा जांच की जाएगी। सरकार और प्रशासन नजर बनाए हुए है, घबराने की जरूरत नहीं है। 

आगरा: 6 मरीज हाइली सस्पेक्टेड
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इस वायरस की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वाइरस के 13 संदिग्ध पाए गए हैं। जिसमें 6 मरीज हाइली सस्पेक्टेड हैं। सभी संदिग्धों में 6 लोगों को ईलाज के लिए दिल्ली के सफदरगंज भेजा गया है। बता दें कि आगरा जिला हॉस्पिटल में अबतक कोरोना के संदिग्ध 23 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं। जिसमें 13 लोगों के सेम्पल पूना भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सही पुष्टि हो सकेगी। 

लखनऊः 200 लोगों को निगरानी में रखा गया
CMO डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 24 जनवरी से अब तक करीब 1200 संदिग्ध लोगों की एयरपोर्ट पर जांच की गई। 200 लोगों को निगरानी में रखा गया है। लोहिया, बलरामपुर, सिविल, KGMU व PGI में संक्रमित मरीजों के 71 बेड आरक्षित किए गए हैं।

फैजाबाद का कोरोना संदिग्ध मरीज लखनऊ में भर्ती
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की पहचान हुई। उसे यहां लोकबंधु अस्पताल के एकांत वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कानपुरः 8 लोगों की जांच की जा रही है
23 फरवरी के बाद 15 लोग कानपुर आए हैं। इनमें 7 जापानी थे जो शहर से वापस जा चुके हैं। जबकि जापान, ईरान, चीन और इटली से आए 8 लोगों को 28 दिन की निगरानी में रखा गया है। वहीं फतेहपुर में थाइलैंड से आए दो युवकों को भी निगरानी में रखा गया है।

वाराणसीः फिलहाल कोई संकट नहीं
वाराणसी में चीन से पीछले डेढ़ माह में 40 लोग लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग इसमें से 20 लोगों की निगरानी 4 सप्ताह से कर रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इनसे कोई खतरा नहीं है।

बरेलीः सभी 6 लोगों के सैंपल आए नेगेटिव 
जिले में बीते 2 महीने के दौरान 54 लोग विदेश से आए थे इनमें से 47 लोग चीन व 7 थाइलैंड से आए थे। सभी की 28 दिन तक निगरानी की गई। 6 लोगों के सैंपल लिए गए। सभी नेगेटिव आए हैं। जिला अस्पताल में कोरोना आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

पीलीभीतः जांच के लिए विशेष वैन तैनात की गई 
जिले में कोरोना की एक संदिग्ध मरीज सांमने आई थी। रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा सीमा क्षेत्र के रमनगरा, पुरैना, नोझलीह, धुरिया और नकताह गांव में स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष वैन लगाई गई है।

1. 23 फरवरी के बाद जापान, ईरान, चीन, इटली से 15 लोग कानपुर आए हैं।
2. थाइलैंड से फतेहपुर आए 2 युवकों को निगरानी में रखा गया है।
3. चीन से वाराणसी लौटे 20 लोगों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
4. 24 जनवरी से अब तक 1200 संदिग्ध लोगों की लखनऊ एयरपोर्ट पर जांच की गई।
5. कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए 71 बेड आरक्षित किए गए हैं।
6. बीते 2 महीने में विदेश से 54 लोग बरेली आए हैं। जिनमें 47 चीन व 7 लोग थाइलैंड से हैं।
7. सभी की निगरानी 28 दिन तक की गई साथ ही सभी के सैंपल लिए गए।
8. पीलीभीत में एक संदिग्ध मरीज सामने आई थी जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

 

 

 

Ajay kumar