यूपी: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए यूपी के ये नेता, दिए करोड़ों रुपये

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 06:35 PM (IST)

यूपी डेस्क: कोरोना महामारी से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हरसंभव मदद कर रही है। सरकार की तरफ से मंगलवार को मजदूरों के खाते में 1000-1000 हजार रुपये ट्रांस्फर कर दिए गए। इसके अलावा सरकार ने प्रदेश में 5000 इंसुलेटेड वार्ड बनाने की भी घोषणा की है। सरकार की इन कोशिशों के साथ साथ प्रदेश के कई नेता भी पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी सहयोग राशि प्रदान की है जो इस प्रकार है-

नाम  पार्टी  सहायता राशि
1. केशव माैर्य (डिप्टी सीएम यूपी)  बीजेपी  1 कराेड़
2. अनुप्रिया पटेल-पूर्व केंद्रीय मंत्री  अपना दल  25 लाख
3. रितेष पांडेय-सांसद बीएसपी 50 लाख
4. संगीता आजाद-सांसद बीएसपी 50 लाख
5. आजाद अरिमर्दन (विधायक) बीएसपी  25 लाख 
6. राम अचल राजभर (विधायक) बीएसपी  25 लाख 
7. राम शिराेमणि वर्मा-सांसद बीजेपी  20 लाख 
8. सतीष द्विवेदी (बेसिक शिक्षा मंत्री यूपी) बीजेपी  25 लाख+ एक माह का वेतन
9. राघवेंद्र सिंह  (विधायक) बीजेपी  1 लाख+ एक माह का वेतन
10. रघुराज प्रताप सिंह( राजा भैया) निर्दलीय 75 लाख 
11. संगम लाल गुप्ता-सांसद बीजेपी  15 लाख
12. चाैधरी अमर सिंह  अपना दल 10 लाख
13. वीरेंद्र यादव (विधायक) एसपी 10 लाख
14. स्मृति ईरानी  बीजेपी  1 कराेड़
15. राजेश गाैतम  (विधायक) बीजेपी 15 लाख 
16. देवमणि दूबे (विधायक) बीजेपी 15 लाख 
17. सूर्यभान सिंह (विधायक) बीजेपी  10 लाख 
18. अबरार अहमद एसपी 10 लाख 
19. शैलेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस 10 लाख 
20. दीपक सिंह बीजेपी  10 लाख 
21. अतुल राय (सांसद) बीएसपी 25 लाख 
22. महेद्रनाथ पांडेय (विधायक) बीजेपी  15 लाख 
23. रत्नाकर मिश्र (विधायक) बीजेपी  51 लाख 
24. रमाशंकर पटेल (ऊर्जा राज्य मंत्री) बीजेपी 50 लाख
25. वेद प्रकाश गुप्ता (विधायक) बीजेपी  25 लाख 
26. राम चंद्र यादव (विधायक) बीजेपी  25 लाख 
27. शाेभा सिंह (विधायक) बीजेपी  10 लाख 
28. लल्लू सिंह (सांसद) बीजेपी  25 लाख 
29. आर.के. पटेल  (सांसद) बीजेपी  50 लाख 
30. पुष्पराज जैन (MLC) सपा 60 लाख 
31. विजय दूबे  (सांसद) बीजेपी  25 लाख 
32. स्वामी प्रसाद माैर्य (मंत्री यूपी सरकार) बीजेपी  7 लाख
33. जटाशंकर त्रिपाठी (विधायक) बीजेपी  5 लाख
34. पप्पू भारताैल (विधायक) बीजेपी 10 लाख 
35. नंद किशाेर गूर्जर (विधायक) बीजेपी 11 लाख
36. अक्षय प्रताप सिंह (MLC) निर्दलीय 25 लाख 
37. आराधना मिश्रा (विधायक) कांग्रेस 10 लाख 
38. मुलायम सिंह यादव(सपा संरक्षक) सपा 25 लाख



दिहाड़ी मजदूरों के खाते में ट्रांस्फर हुए 1000-1000 रुपये 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद मंगलवार काे दिहाड़ी मजदूरों के खाते में 1000-1000 रुपये ट्रांस्फर कर दिए गए। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि जितनी जल्दी हो सके दिहाड़ी मजदूरों के खाते में मदद राशि पहुंचाई जाए। बता दें कि उत्तर प्रदेश के 17 कोरोना प्रभावित जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। 


अब तक यूपी में 33 मरीज पॉजिटिव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 33 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. सोमवार तक 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. आगरा, नोएडा और लखनऊ में 8-8, गाजियाबाद 3, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, पीलीभीत, कानपुर, और जौनपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक प्रदेश में 11 लोग रिकवर हुए हैं. स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक कुल 1325 टेस्ट निगेटिव पाए गए। 131 के टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार है। अब तक एयरपोर्ट पर 26369 की थर्मल स्कैनिंग हुई। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 लाख 39 हज़ार से ज़्यादा लोगों की स्कैनिंग हुई। नेपाल भारत बॉर्डर पर 2170 गांव में सैनिटाइजेशन किया गया। उत्तर प्रदेश की विभिन्न अस्पतालों में आज 49 संदिग्ध भर्ती हुए।
 

Ajay kumar