सवर्ण रिक्शा चलाएगा, मजदूरी करेगा पर आरक्षण नहीं मांगेगा, वादा है: आरक्षण को लेकर छिड़ी बहस पर BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 07:26 PM (IST)

लखनऊ: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने देश में आरक्षण को लेकर छिड़ी बहस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक कार्य क्रम के दौरान कहा कि सवर्ण रिक्शा चलाएगा, मजदूरी करेगा पर आरक्षण नहीं मांगेगा यह वादा है। उन्होंने आगे कहा कि जब 300 साल तक शिक्षा पर सवर्णों का राज था, अब आरक्षण पर बोल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आरक्षण में जब नाम डाला गया तो कुछ जातियों में कहीं अगड़ी तो कहीं पिछड़ी है। अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से नाम डाल दिया गया। बृजभूषण शरण  सिंह ने कहा कि पिछड़ी जाति के लोगों आप के बीच में बहुत बड़ी संख्या में अगड़ी जाति के लोग घुस गए हैं। यह लोग भी आपका हक मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि 75 सालों में पिछड़ों को कुछ नहीं मिला और न आगे मिलेगा क्योंकि अगड़ी जाति के लोग पिछड़े बन गए हैं। 

आप को बता दें कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने के लिए मोदी सरकार ने एक विधेयक लाई थी। लेकिन ये विधेयक विपक्ष के विरोध के बाद पास नहीं हो सका। विपक्ष का आरोप है कि इस विधेयक में महिलाओं के 33% आरक्षण में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की महिलाओं के लिए अलग कोटा नहीं है जबकि बिल में SC/ST महिलाओं के लिए तो प्रावधान है, लेकिन OBC के लिए नहीं। इसी लिए इसका विरोध हो रहा है। फिलहाल आरक्षण को लेकर प्रदेश में जमकर राजनीति हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static