Uttarakhand Cabinet Expansion: तीरथ मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 06:02 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसमें 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्य के मंत्रियों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं इससे पहले प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए रावत ने 9 मार्च को अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। 

PunjabKesari
LIVE UPDATES:-
सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने ली मंत्री पद की शपथ
कोटद्वार से भाजपा विधायक हरक सिंह रावत ले रहे मंत्री पद की शपथ
डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने ली मंत्री पद की शपथ
बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य ने ली मंत्री पद की शपथ
अरविंद पांडेय ने संस्कृत भाषा में ली शपथ
श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत ने ली शपथ
सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने ली शपथ 
विधायक सुबोध उनियाल ने भी ली शपथ  
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ
विधायक यतीश्वरानंद ने राज्य मंत्री  के तौर पर शपथ ली

PunjabKesari
सतपाल महाराज, बंसीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चौपाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही रेखा आर्य, धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

PunjabKesari
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मदन कौशिक के अलावा तीरथ सिंह रावत ने पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा, 4  नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 मंत्रियों में से 8 को कैबिनेट मंत्री का जबकि 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है। 
​​​​​​​
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static