उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने CM पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 04:42 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सीएम रावत भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 4 साल पूरे होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
PunjabKesari

इस्तीफे के बाद बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

  • ये मेरे लिए स्वर्णिम समय है
  • कभी कल्पना भी नहीं की थी सीएम बनने की
  • देवभूमि की सेवा का मौका मिला
  • प्रदेशवासियों का धन्यवाद करता हूं
  • हमने महिला, बच्चों के लिए काम किए
  • पार्टी को धन्यवाद देना चाहता हूं
  • राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है
  • कल सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक होगी
  • कल नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं। उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट और अनिल बलूनी को भी मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से एक उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
PunjabKesari

वहीं मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी मामलों के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह कुछ दिन पहले अचानक देहरादून पहुंचे और कोर ग्रुप की बैठक की। इस बैठक के बाद से ही रावत को पद से हटाए जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं। 
PunjabKesari
बता दें कि उत्तराखंड के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हालिया घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी प्रमुख सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्हें पार्टी प्रमुख का फोन आया है। भाजपा विधायक ने कहा कि सभी 57 भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static