वाराणसी: रोजेदार मुस्लिम महिलाओं ने किया योग, प्रधानमंत्री को भेजा बधाई सन्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 03:13 PM (IST)

वाराणसी(केएन शुक्ला): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां पूरी दुनिया योग कर रही है वहीं काशी की मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं मुस्लिम राष्ट्रिय मंच के तत्वाधान में वरुनानाग्राम कालोनी में योग कर ' योग की माया निरोग काया' का सन्देश दिया। मुस्लिम महिलाओं को योग ट्रेनर अश्वनी कुमार ने कई आसन करवाए। इस मौके पर योग और इस्लाम नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री और बाबा रामदेव को योग को विश्व पटल पर स्थान दिलाने के लिए बधाई सन्देश भी भेजा। 

मुस्लिम महिलाओं ने देश को दिया संदेश 
प्रधानमंत्री के आह्वान पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने पवित्र माह रमजान में रोजा रख कर योग किया। कुशल योगा ट्रेनर के सानिध्य में मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने ऐसे योगा आसन करवाए जो रोज़ेदार महिलाएं भी आसानी से कर सकती है। देश के नाम मुस्लिम महिलाओं ने काशी से एक बार फिर एक नया सन्देश भेजा है। 

संयुक्त रूप से हुआ इस्लाम और योग नामक पुस्तक विमोचन
योग शिविर के बाद मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नाजनीन अंसारी, डॉ इरफ़ान अहमद शम्सी और डॉ. हेमंत गुप्ता ने संयुक्त रूप से इस्लाम और योग नामक पुस्तक विमोचन किया। जिसमें इस्लाम और योग के संबंधों के बारे में बताया गया है। 

कुछ सेकुलर नेता नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज स्वस्थ रहे-अंसारी 
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की मुल्क की सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि कुछ सेकुलर नेता नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज स्वस्थ रहे, इसलिए वो योग का विरोध कर रहे हैं। शायद वो नहीं जानते कि भारत लाखों वर्षों से योग साधकों का देश रहा है। आज पूरी दुनिया तनाव से मुक्ति के लिए योग की शरण में आ चुकी है। स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है।  इसे धर्म के चश्मे से देखना गलत है।

UP NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-