नागिन या दुल्हन? युवती ने खुद को बताया ''नागिन'' और फिर प्रेमी संग कर लिया ये काम, वायरल वीडियो ने उड़ाए पुलिस के होश!
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 08:35 AM (IST)
Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के लापता होने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और जनता दोनों का सिर चकरा दिया। युवती ने घर छोड़ने से पहले ऐसा 'फिल्मी जाल' बुना कि पूरा इलाका उसे 'नागिन' समझने लगा। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो अंधविश्वास की सारी परतें उघड़ गईं।
बिस्तर पर मिला 'खौफनाक' सुराग
घटना 10 तारीख की है, जब युवती अचानक अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो युवती के बिस्तर का नजारा देख उनकी रूह कांप गई। बिस्तर पर कपड़ों के बीच सांप की केंचुली, चूड़ियां और सिंदूर सजाकर रखा गया था।
फैल गई 'इच्छाधारी नागिन' की अफवाह
यह मंजर देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अंधविश्वास के चलते लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। चर्चा फैल गई कि युवती 'नागिन' बन गई है और केंचुली छोड़कर कहीं चली गई है। डरे हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया।
गाइज, ये औरेया वाली वही नागिन हैं, जो अपने बिस्तर पर केंचुल उतारकर, चूड़ी और गले की माला रखकर चली गई थी।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) February 12, 2026
नागिन ने गांव के ही एक सतनाम नाम के लड़के से शादी कर ली है। कह रही, अगर इनके परिवार को कुछ होगा तो मेरे परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे।
सोचिए, किस स्तर के लोग हैं,… https://t.co/4HPQHHi8jN pic.twitter.com/IO2TpWMlTy
वीडियो वायरल कर खोला राज- 'मैं नागिन नहीं, दुल्हन हूं'
पुलिस अभी केंचुली के रहस्य में उलझी ही थी कि सोशल मीडिया पर युवती के दो वीडियो वायरल हो गए। इन वीडियो ने पूरे 'नागिन ड्रामे' का अंत कर दिया। वीडियो में युवती अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही है। उसने हाथ में अपनी शादी की तस्वीरें दिखाते हुए कबूल किया कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। युवती ने साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है और उसके ससुराल वालों को परेशान न किया जाए।
क्यों रचा था केंचुली वाला ड्रामा?
जांच में सामने आया कि युवती ने जानबूझकर सांप की केंचुली और सिंदूर बिस्तर पर रखा था ताकि घर वाले और पुलिस भटक जाएं। वह चाहती थी कि लोग इसे कोई 'दैवीय' या 'अंधविश्वास' से जुड़ी घटना मान लें और उसका पीछा न करें। फिलहाल, युवती के सुरक्षित होने और शादी की बात सामने आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

