UP Election 2022 LIVE Update: दूसरे चरण में 55 सीटों के लिए मतदान खत्म, 6 बजे तक लगभग 62% हुई वोटिंग

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 06:22 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। जिनमें अमरोहा, सहारनपुर और बिजनौर जिले तथा रूहेलखंड के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं एवं शाहजहांपुर जिलों में मतदान हुआ। इस चरण में 2.02 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...

 

Koo App

S.no विधानसभा क्षेत्र 9 बजे का मतदान प्रतिशत 11 बजे का मतदान प्रतिशत

1 बजे का मतदान प्रतिशत

3 बजे का मतदान प्रतिशत 5 बजे का मतदान प्रतिशत 6 बजे का मतदान प्रतिशत
1. अमरोहा 10.83% 23.00%  42.36%   60.00% 66.15%  
2. सहारनपुर 09.70% 25.06%  42.00% 57.00% 56.70%  
3. बिजनौर 10.01% 24.34% 38.00% 51.79% 51.08%  
4. रामपुर  08.27% 21.58% 40.06% 53.00% 60.10%  
5. संभल 10.76% 22.95% 38.52% 49.00% 57.40%  
 6. मुरादाबाद  09.86% 25.99% 41.94% 56.04% 64.70%  
7. बरेली 08.31% 20.99% 39.61% 51.00% 57.96%  
8. बदायूं 09.18% 21.87% 35.55% 47.00% 55.51%  
9. शाहजहांपुर  09.17% 21.00% 35.00% 46.86% 57.71%  

Paste



LIVE UPDATE:-

-रामपुर में फर्जी मतदान करती दो महिलायें गिरफ्तार। एक फर्जी वोट डाल चुकी थी महिलाएं। दूसरा वोट डालते समय महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। रजा डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र का मामला।

-'पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किए बिना वोटिंग' फर्जी वोटिंग का डर से BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत 

-अमरोहा- भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने गांव में किया मत का उपयोग..बड़े भाई के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी। अमरोहा नगर विधानसभा के सहसपुर अलीपुरा गांव में मतदान किया।
PunjabKesari

-सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सरसावा स्थित गांव ढिक्का में बूथ नंबर 117 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 55 वर्षीय पीठासीन अधिकारी राशिद अली सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव के रहने वाले थे और पेशे से शिक्षक थे।

-दुबई से वोट डालने बरेली पहुंचे जान रिजवी... मतदान कर बरेली की जनता को दिया संदेश, कहा वोट हमारा अधिकार है और सभी को वोट देना चाहिए।
PunjabKesari
-बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने यूपी में दोबारा सरकार बनाने का किया दावा...कहा कि बीजेपी को एकतरफा वोट पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले भी ऐरू गैरू नत्थू खैरू एकजुट हुए थे लेकिन कुछ नहीं कर पाए...तो अब क्या कर सकेंगे।
PunjabKesari
-बरेली कैंट से सपा प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन ने कहा कि EVM में अगर घोटाला नहीं किया तो हमारी सरकार बनेगी। सुप्रिया ने इसके साथ ही कहा जिला प्रशासन अगर बीजेपी का साथ न दे तो हम निश्चित रूप से जीतेंगे

PunjabKesari

-सहारनपुर की गंगोह विधानसभा के चड़ाव गांव के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार लोगों का आरोप कुछ दिन पहले गांव की एक युवती के साथ दबंगों ने की थी बदसलूकी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार कर दिया है

- रामपुर नवाब घराने के नवाब काजिम अली खान उनकी माता एवं पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के साथ ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपनी माता के साथ आदर्श पोलिंग बूथ पर वोट डाला है जो कि शहर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास के निकट स्थित दनियापुर पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला है।


-बदायूं के नरऊ गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। गांव में सुबह 10 बजे तक किसी ने नहीं डाला वोट। गांव के तालाब में उझानी कस्बे का गंदा पानी जाने से नाराज हैं ग्रामीण। शेखुपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले नरऊ गांव में लगभग 916 वोटर हैं। 

- रामपुर की स्वार विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में बने बुथ पर दिव्यांग मतदाता की जवान ने मदद की और उसे ट्राई साइकिल पर बैठाया।
PunjabKesari

- स्वार विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने रामपुर में जिला पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर मतदान किया। 
PunjabKesari

 

 


- शाहजहांपुर जितिन प्रसाद के चचेरे बड़े भाई जयेश प्रसाद समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेता ने वोट डाला। अपने भाई पर किया राजनीतिक हमला बोले मैं पहले समाजवादी पार्टी में था लेकिन भूले भटके में भाजपा में चला गया था लेकिन फिर से मैं समाजवादी पार्टी में आ गया हूं मैं अपने घर लौट आया हूं। वही जितिन प्रसाद के लिए भी उन्होंने कहा कि वह भी जल्द अपने घर वापसी करेंगे।
PunjabKesari

- शाहजहांपुर - यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने डाला वोट। सुदामा स्कूल के पोलिन्ग बूथ पर पहुंचकर डाला वोट। जितिन प्रसाद ने पत्नी नेहा प्रसाद के साथ वोट डालने पहुंचे। जितिन बोले इस बार तीन सौ पार का आँकड़ा पार करेगी बीजेपी। 

-बरेली सदर क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही अच्छी वोटिंग देखी जा रही है। यहां सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।
PunjabKesari

- बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में कई ईवीएम मशीन खराब हो गया है, जिसकी वजह से मतदान रुका हुआ है। वहीं, पोलिंग एजेंटो के साथ प्रत्याशियों में इस बात को लेकर काफी रोष है।

- बदायूँ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू वर्तमान सरकार में नगर विकास राज्य मंत्री और सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी  महेश चंद्र गुप्ता ने राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं में वोट डालने  पहुंचे।
PunjabKesari

- कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। उन्होंने सुबह पहले हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और फिर डोरामेन स्कूल में मतदान किया। शाहजहांपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं सुरेश कुमार खन्ना। 
PunjabKesari

- बरेली विधानसभा क्षेत्र के धमखोदा गांव में पोलिंग स्टेशन संख्या 407में ईवीएम खराबी के चलते मतदान शुरु नहीं हुआ है।

PunjabKesari
दूसरे चरण में ये हैं 10 हॉट सीटें...
दूसरे चरण की दस सबसे हॉट सीटों पर समीकरण के बेहद दिलचस्प हैं। नकुड़, शाहजहांपुर, रामपुर, स्वार, आंवला, बिलासपुर, चंदौसी, कुंदरकी, तिलहर, अमरोहा दूसरे चरण की हॉट सीटें हैं। सहारनपुर जिले की नकुड़ विधासनभा सीट हाईप्रोफाइल हो गई है। यहां से भाजपा के बागी मंत्री धर्म सिंह सैनी इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 1989 से इस सीट पर लगातार सुरेश खन्ना का वर्चस्व कायम है। दो साल से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान रामपुर से चुनाव मैदान में हैं।
PunjabKesari
दूसरे चरण में इन VIP दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (शाहजहांपुर सदर), जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (बिलासपुर), नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता (बदायूं), माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी (चंदौसी), आयुष राज्यमंत्री रहे और अब सपा के प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी (नकुड़), वरिष्ठ सपा नेता आजम खान (रामपुर सदर) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम (स्वार) प्रमुख हैं।
PunjabKesari
दूसरे चरण इन 55 सीटों पर हो रहा मतदान

बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारान (सुरक्षित), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (सुरक्षित), बारहपुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद देहात, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी (सुरक्षित), मिलक (सुरक्षित), धनौरा, नौगावां सादात, भोजीपुरा, नवाबगंज, फतेहपुर (सुरक्षित), बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, ददरौल, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (सुरक्षित), सहसवान, बिल्सी (सुरक्षित), आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवाया (सुरक्षित), शाहजहांपुर, असमौली, सम्भल, स्वार, चमरउवा, बिलासपुर, रामपुर, बदायूं, शेखपुर, दातागंज, बहेड़ी और मीरगंज।

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दो करोड़ से ज्यादा मतदाता
यूपी में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा और इस चरण में कुल 2,01,42,441 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक इनमें 1,07,61,476 पुरुष, 93,79,704 महिला और 1,261 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

सुरक्षा इंतजामों के तहत मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है जिससे मतदान के दिन मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर सकें। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि सोमवार को 55 सीटों के 176 पुलिस थाना क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके लिये 12,544 मतदान केन्द्रों के 23,404 मतदेय स्थलों पर मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस दौरान संवेदनशील विधान सभा क्षेत्रों के रूप में कुल 08 विधान सभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमोली, संभल, देवबन्द, रामपुर मनिहारन व गंगोह को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा दूसरे चरण में कुल 436 मजरे व मोहल्लों और 4917 मतदेय स्थलों को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण वाली सीटों पर महिला चुनावकर्मियों द्वारा संचालित 122 पिंक बूथ पर 488 महिला पुलिसकर्मी और 42 महिला पुलिस निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक तैनात की गयी हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय सुरक्षा बल की 794.1 कंपनियां दी गयी हैं। इनमें से 733 कंपनियां मतदान केन्द्रों की सुरक्षा में लगाई गई हैं।

2017 आंकडों के चुनाव पर डालें एक नजर...
दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस बार सपा, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) समेत कई छोटे दलों के गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में हैं और इस चरण को सपा गठबंधन के प्रभाव वाला इलाका माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static