यूपी चुनाव के छठवें चरण की 57 सीटों पर मतदान खत्म, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 06:05 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। इस फेज में पूर्वांचल के अंबेडकरनगर से गोरखपुर तक 276 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। पूर्वांचल का यह पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव और प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जाता है। 57 विधान सभा क्षेत्रों में 676 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। शाम के 6 बजते ही मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है। इवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कैद हो गया है। 

 

 

S.no विधानसभा क्षेत्र 9:00AM 11:00AM 1:00PM 3:00PM

5.00PM

1. अंबेडकरनगर 09.00% 23.00% 41.06% 52.04% 58.49%
2. बलरामपुर 08.02% 18.81% 34.25% 42.51% 48.41%
3. सिद्धार्थनगर 08.24% 23.48% 35.00% 45.60%

49.83%

4. बस्ती 09.83% 25.46% 37.49% 49.00% 55.49%
5. संतकबीर नगर 06.76% 20.74% 34.33% 44.62% 51.14%
6. महाराजगंज 09.00% 21.05% 35.32% 47.05% 57.38%
7. गोरखपुर 08.92% 22.00% 36.66% 48.06% 53.90%
8. कुशीनगर 09.69% 25.00% 33.33% 48.55% 55.01%
9. देवरिया  08.00% 19.64% 35.02% 45.37% 51.51%
10. बलिया 07.59% 21.85% 36.10% 46.50% 51.74%
  TOTAL 08.69% 21.79% 36.33% 46.70% 53.31%

 

- अम्बेडकरनगर- जलालपुर विधानसभा  के मिर्जा गालिब इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 256 पर ईवीएम मशीन खराब, रुका मतदान

- कुशीनगर: लोकतंत्र के महापर्व को कुछ उत्साही लोगों ने और आकर्षक और जीवंत बना रखा है। ऐसे ही एक मतदाता हैं विधानभा 330 पडरौना नगर के गांधी नगर वार्ड निवासी शिवजी वर्मा इस बार फिर वे अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ - 292 पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।
PunjabKesari

- कुशीनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने वोट डाला
PunjabKesari

- अपने विधानसभा क्षेत्र बलिया जिले के बैरिया विधानसभा में मतदान करते वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मास्टर सुरेंद्र सिंह. भाजपा ने इनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद यह पहले निर्दलीय बाद में वीआईपी पार्टी पर सवार हुए
PunjabKesari

- गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे। पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यूपी की जनता ने यहां 'राम राज्य' बनाने का फैसला किया है।
PunjabKesari

- सतीश चंद्र द्विवेदी ने अपने ग्राम शनिचरा के बूथ संख्या 297 पर धर्मपत्नी डॉ. कल्याणी द्विवेदी के साथ मतदान किया।
PunjabKesari

 

Koo App
आज यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुशासन और समग्र विकास के लिए बी.एस.पी. प्रत्याशियों को वोट करें। आपका एक वोट किसानों, युवाओं व महिलाओं की सुरक्षा और उनकी तरक्की को सुनिश्चित करेगा। प्रदेश को भयमुक्त बनाने एवं सभी वर्गों के हित व उनके कल्याण के लिए कार्य करने वाली बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना अतिआवश्यक है। #जयभीम #जयभारत #UttarPradesh #BSP #Mayawatiji - Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 3 Mar 2022

 

- ओम प्रकाश राजभर ने वोट डाला 

PunjabKesari

- बलिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह की गाड़ी पर बुधवार देर हमला हुआ है। बलिया (Ballia) के अखार गांव में प्रचार के दौरान दया शंकर सिंह पर UP32 EK 7273 नंबर की फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने हमला कर दिया।
PunjabKesari



- विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया से चुनाव लड़ रहे यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने वोट डाला
PunjabKesari

- उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे। बलिया के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला
PunjabKesari

- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
PunjabKesari

कुशीनगर: छठवें चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिले के रामकोला विधान सभा के पगार मिश्रौली में बूथ संख्या 250 का ईबीएम मशीन खराब हो गया। आधे घंटे से मतदाता अपने मतदान करने का इंतजार कर रहे है। वहीं, तमकुहीराज विधानसभा के अमवा खास के नन्दपुर बूथ संख्या 36 और 37 का ईबीएम मशीन खराब हो गया है। 

-  बलरामपुर में बूथ संख्‍या 127 पर EVM खराब हो गई। तत्‍काल नई EVM मंगाई गई, जब जाकर वोटिंग शुरू हो सकी। इससे मतदान प्रक्रिया देरी से प्रारंभ हुई।

 

-  यूपी विधानसभा चुनाव के छठवे चरण का मतदान शुरू हो चुका  है । बलिया जिले में बनाएं गए मॉडल मतदान केंद्र
PunjabKesari

-  उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखनाथ कन्‍या नगर क्षेत्र में स्थित प्राइमरी स्‍कूल में वोट डाला। बता दें कि छठे चरण के लिए प्रदेश के 10 जिलों में वोटिंग हो रही है।
PunjabKesari

 

 

 


PunjabKesari
इस चरण में हाई प्रोफाइल गोरखपुर सदर सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा का इम्तिहान होगा वहीं कुशीनगर के तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की फाजिलनगर सीट पर लोगों की खास नजरें होंगी। सात चरणों तक चलने वाले चुनाव के पहले पांच चरणों में 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गयी है जो चुनाव आयोग के लिये चिंता का सबब बना हुआ है। आयोग की कोशिश होगी कि छठवें चरण में अधिक से अधिक मतदान हो।
PunjabKesari
अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया जिले में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगास जिसके लिये सभी इंतजाम पूरे किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि छठे चरण में 57 विधान सभा क्षेत्रों में 676 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 66 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 1.15 करोड़ पुरूष, 1.00 करोड़ महिला तथा 1363 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, उन सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने दिया जायेगा।
PunjabKesari
छठे चरण में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। गोरखपुर शहर विधानसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुकाबले में समाजवादी पार्टी (सपा) की शुभावती शुक्ला के अलावा आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद मैदान पर डटे हैं वहीं बलिया की बांसडीह क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सपा के टिकट पर मैदान मे है। भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुये स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर में अपनी परंपरागत पडरौना सीट की बजाय फाजिलनगर से किस्मत आजमा रहे है जबकि कुशीनगर की तमकुही राज सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है।

सिद्धार्थनगर के इटवा से बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी का मुकाबला समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से है, वहीं देवरिया की पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही और देवरिया सदर से सीएम के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। बलिया की फेफना सीट से खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी जबकि अंबेडकरनगर के कटेहरी से बसपा विधानमंडल दल के नेता रहे लालजी वर्मा सपा के टिकट पर मैदान पर है। बलिया नगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की टक्कर सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय से है। छठे चरण में कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, बसपा से सपा में आए राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, श्रीराम चौहान, राम स्वरूप शुक्ला, राज किशोर सिंह और विनय शंकर तिवारी जैसे दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है। 

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों में से अकेले भाजपा के खाते में 46 सीटें आयी थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल एस और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक एक सीट मिली थी। सुभासपा अब समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा है। उस चुनाव में सपा को मात्र तीन सीटों से संतोष करना पडा था वहीं बसपा को चार और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गयी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static