LIVE Updates: UP विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान खत्म, 5 बजे तक 57.25% हुई वोटिंग

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 06:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान खत्म हो गया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 2.15 करोड़ मतदाता 97 महिला उम्मीदवारों समेत 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 

इस चरण में बृज क्षेत्र के 5 जिलों फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा और कासगंज की 19, अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा जिले की 27 तथा बुंदेलखंड के 5 जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर की 13 सीटों के लिये 25794 मतदेय स्थल तथा 15557 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गए। 

LIVE UPDATE:-

 

 

S.NO विधानसभा क्षेत्र 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
1. हाथरस  07.62% 22.80% 37.00% 50.10% 58.95%
2. फिरोजाबाद 09.79% 24.30% 38.24% 51.09% 57.35%
3. एटा 10.11% 22.00% 42.31% 50.00%  63.58%
4. कासगंज 09.55% 22.54% 38.00% 50.74% 59.18%
5. मैनपुरी 11.03% 26.46% 41.14% 52.51% 60.08%
6. कन्नौज 10.16% 22.00% 37.09% 50.23% 60.28%
7. इटावा   07.82% 19.83% 36.27% 50.42% 58.33%
8. औरैया 07.71% 20.00% 33.37% 48.30% 58.67%
9. कानपुर देहात 06.18% 20.00% 35.00% 47.13% 59.11%
10. फर्रुखाबाद 05.89% 26.00% 31.00% 51.00% 61.00%
11 कानपुर नगर 05.79% 16.26% 28.98% 43.25% 53.42%
12. जालौन 09.57% 17.00% 38.00% 46.87% 53.84%
13. झांसी   07.65% 19.00% 32.86% 48.00% 57.71%
14. ललितपुर 09.37% 26.00% 42.00% 59.13% 67.37%
15. हमीरपुर  09.55% 24.00% 36.32% 50.00% 58.05%
16. महोबा 07.88% 22.00% 38.12% 51.71% 61.54%
  TOTAL 8.15% 21.18 38.00%

48.81%
 

57.25%

-हरदोई पहुंचे पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैला रहे हैं। आपको केवल एक ही बात याद रखनी है कि उत्तर प्रदेश का विकास तो देश का विकास। ये वो लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं। ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के लिए भी नहीं हो सकते हैं।
- दिबियापुर विधानसभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेरेपुर में बीमार बुजुर्ग  और वृद्ध को गांव के युवा चारपाई पर वोट डलवाने बूथ तक पहुंचे।
PunjabKesari

- व्‍हीलचेयर से वोट करने पहुंचीं बुजुर्ग महिला
फ़िरोज़ाबाद में तीसरे चरण के तहत वोटिंग चल रहा है। वहीं एक 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला व्‍हीलचेयर से वोट करने पोलिंग बूथ पहुंचीं। यह मामला शिकोहाबाद के स्टेशन रोड का है।

PunjabKesari
-हाथरस कांड की पीड़ित बिटिया के परिवार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में वोट डाला। उनके परिवार के लोग सीआरपीएफ की सुरक्षा में मतदान केंद्र तक गए।
PunjabKesari
-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान कर दिया है। उनकी पत्नी ने भी मतदान किया है।

PunjabKesari
PunjabKesari
-कानपुर के जरौली में कैबिनेट मिनिस्‍टर सतीश महाना की किसी बात को लेकर सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। मौके पर काफी संख्‍या में लोग और पुलिस के जवान मौजूद थे।
-कानपुर की मेयर के बाद सपा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने भी निर्वाचन आयोग के नियमों की उड़ाई हैं। उन्‍होंने EVM में वोट डालकर खुद ही उसका वीडियो भी बनाया। इसे बाद उन्‍होंने वीडियो फ़ेसबुक पर भी शेयर किया था। मेयर पर एफआईआर की जानकारी मिलने पर सपा प्रत्‍याशी ने फेसबुक से वीडियो डिलीट कर दिया

PunjabKesari

 

-  फतेहगढ़, हाथरस और हमीरपुर में मतदान केंद्रों पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं की सहायता कर रहें हैं।
PunjabKesari

-  शादी के बाद दुल्‍हन ससुराल जाने के बजाय सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
PunjabKesari


-  कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने उड़ाई चुनाव नियमों की धज्जियां। FIR दर्ज
PunjabKesari

BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह परिवार समेत हेलिकॉप्‍टर से वोट डालने  के लिए उरई पहुंचे, वह उद्योग केंद्र स्थित वोटिंग सेंटर पहुंचकर मतदान करेंगे।
PunjabKesari

मंत्री सतीश महाना ने कानपुर में डाला अपना वोट
PunjabKesari

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने उड़ाई चुनाव नियमों की धज्जियां। प्रमिला पांडेय ने EVM में वोट देते हुए फ़ोटो शेयर की है। चुनाव नियमों के अनुसार, मतदान गोपनीय है। कैमरे का इस्‍तेमाल भी प्रतिबंधित है।
PunjabKesari

- कांग्रेस के शासन में केन्द्र सरकार में मंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद में मतदान किया। यहां उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वहीं मतदान के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक्कतें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें इस बार जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।
PunjabKesari

 

उरई के बाद फिरोजाबाद और कासगंज में भी EVM खराब हो गया है फिरोजाबाद के जसराना की बूथ संख्‍या 298 और कासगंज की बूथ संख्‍या 341 पर वोटिंग मशीन खराब हो गई है, जिसकी वजह से मतदान प्रक्रिया रुका हुआ। 

एटा में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रेलवे रोड स्थित बूथ पर किया मतदान
PunjabKesari
मैनपूरी के करहल विधानसभा से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहें एस पी बघेल ने मतदान से पहले किया पूजा पाठ

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्‍नी और फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी लुइस खुर्शीद ने सुबह-सुबह वोट डाला

मतदान शुरू होते ही उरई विधानसभा के बूथ संख्या 294 पर EVM खराब हो गई है। इस वजह से अभी तक मतदान रुका हुआ है। पोलिंग बूथ पर मतदाता लाइन में लगे हुए हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया है। भ्राता मिलन की तस्‍वीरें सामने आई हैं।
PunjabKesari

तीसरे चरण में अखिलेश सहित इन VIP दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर...
तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है। अखिलेश मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान पर है जहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से है। इसी जिले की भोगांव सीट पर योगी सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और कानपुर जिले की महाराजगंज सीट पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना किस्मत आजमा रहे हैं।
PunjabKesari
तीसरे चरण की इन हॉट सीटों हो रहा मतदान
चर्चित चेहरों वाली अन्य प्रमुख सीटों में सादाबाद, जसवंतनगर, फरुर्खाबाद और कन्नौज सीट शामिल है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं. जबकि मुलायम के समधी हरिओम यादव भाजपा के टिकट पर सिरसागंज सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर उपाध्याय इस बार सादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार हैं। हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे असीम अरुण कन्नौज (सु) सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद फरुर्खाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
PunjabKesari
59 विधानसभा सीटें पर हो रहा मतदान
हाथरस सु., सादाबाद, सिकन्दराराऊ, टूण्डला सु., जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाल, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर सु., मैनपुरी, भोगांव, किशनी सु., करहल, कायमगंज सु., अमृतपुर, फरूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज सु., जसवंतनगर, इटावा, भरथना सु., बिधुना, दिबियापुर, औरय्या सु., रसूलाबाद अकबरपुर रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर सु., बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैण्ट, महराजपुर, घाटमपुर सु., माधौगढ़, कालपी, उरई सु., बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर सु., गरौठा, ललितपुर, महरौनी सु., हमीरपुर,  राठ सु., महोबा और चरखारी।

2017 के विधानसभा चुनाव पर एक नजर
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 59 में से 49 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था, जबकि मात्र 9  सीटें सपा और एक सीट पर कांग्रेस जीत सकी थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का इस इलाके में खाता भी नहीं खुल सका था। अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे विपक्षी दलों को इस चुनाव में तीसरे चरण वाली सीटों पर खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद है वहीं, भाजपा किसी भी कीमत पर इस इलाके में खुद को कमजोर नहीं पड़ने देने की भरपूर कोशिश कर रही है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static