झारखंड विस चुनाव: चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान खत्म, 221 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 05:17 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान खत्म हो गए हैं। इस चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झनिया, टुंडी, बाघमारा सीटों पर मतदान हुआ। चौथे चरण के चुनाव शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की।

क्रमांक विधानसभा सीट 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
1 मधुपुर 58.11%
2 देवघर 53.76%
3 बगोदर 62.82%
4 जमुआ 55.63%
5 गांडेय 62.69%
6 गिरिडीह 60.43%
7 डुमरी 53.42%
8 बोकारो 44.50%
9 चंदनकियारी 69.64%
10 सिंदरी 60.83%
11 निरसा 59.91%
12 धनबाद 43.69%
13 झरिया 47.05%
14 टुंडी 62.91%
15 बाघमारा 55.72%

PunjabKesari

इन 15 सीटों पर 221 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई जिसमें 23 महिला प्रत्याशी भी शामिल थीं। इस चरण की 15 सीटें चार जिलों में फैली हैं जिनमें देवघर और मधुपुर देवघर जिले में हैं जबकि बगोदर, जमुआ, गांडे, गिरिडीह और डुमरी गिरिडीह जिले में हैं। बोकारो और चंदनकियारी बोकारो जिले में हैं जबकि सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा धनबाद जिले में हैं। 15 विधानसभा सीटों पर 47,85,009 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन मतदाताओं में 25,40,794 पुरुष मतदाता और 22,44,134 महिला मतदाता शामिल थे। इसी के साथ 81 थर्ड जेंडर वोटर भी थे। इन सभी वोटरों में से 95,795 युवा वोटर थे जिन्होंने पहली बार मतदान किया।
PunjabKesari

जमुआ, बागोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु होकर दोपहर तीन बजे तक चला जबकि शेष सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। 15 सीटों में से देवघर, जमुआ और चंदनकियारी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं जबकि अन्य 12 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं। चौथे चरण के चुनाव में भाजपा, आजसू और झाविमो ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारा है। गठबंधन के तहत कांग्रेस के 6, झामुमो 8 और राजद के 1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2014 में इन 15 सीटों में भाजपा ने 11, आजसू, झाविमो, झामुमो और मासस ने 1-1 सीटें जीती थीं।
PunjabKesari
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में करवाए जा रहे हैं जिसमें चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांचवें व अंतिम चरण के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे वहीं 23 दिसंबर को मतगणना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static