झारखंड विस चुनाव: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, CM सहित कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 05:44 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान खत्म हो गए हैं। पूर्वी जमशेदपुर और पश्चिमी जमशेदपुर को छोड़कर सभी 18 सीटों पर मतदान तीन बजे समाप्त हो गए थे। दोपहर 3 बजे तक सभी 20 सीटों पर कुल 59.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। जिन 20 सीटों पर मतदान हुए हैं उसमें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, पश्चिमी जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा शामिल है।
PunjabKesari

क्रमांक सीटें 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
1 बहरागोड़ा 66.38
2 घाटशिला 64.47
3 पोटका 61
4 जुगसलाई 59
5 पूर्वी जमशेदपुर 49.12
6 पश्चिमी जमशेदपुर 46.65
7 सरायकेला 56.77
8 चाईबासा 47.82
9 मझगांव 66.67
10 जगन्नाथपुर 60.99
11 मनोहरपुर 60.03
12 चक्रधरपुर 62.72
13 खरसावां 60.10
14 तमाड़ 67.03
15 तोरपा 59.11
16 खूंटी 59.2
17 मांडर 64.14
18 सिसई 68.6
19 सिमडेगा 59.07
20 कोलेबिरा 56.5

इन 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई जिसमें 231 पुरुष और 29 महिला उम्मीदवार शामिल थे। दूसरे चरण के चुनावों में 48,25,038 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 18 से 19 आयु वर्ग के 1,10,070 मतदाता तथा थर्ड जेंडर के 99 मतदाता शामिल थे। दूसरे चरण की 20 सीटों में से 18 नक्सल प्रभावित थे। लिहाजा शांतिपूर्ण मतदान के लिए केन्द्रीय बलों की 275 कंपनियों को तैनात किया गया। कुल 6066 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 5050 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 1016 शहरी क्षेत्र में थे। इस चरण के लिए 94 सखी बूथ एवं 337 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 1612 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।
PunjabKesari
दूसरे चरण की 20 विधानसभा सीटें 7 जिलों में स्थित हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, सिमडेगा और गुमला जिले शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2019 की अवधि में मतदाताओं की संख्या में 3,93,800 की वृद्धि हुई। इन चुनावों में मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के बागी नेता सरयू राय, स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है।
PunjabKesari
बता दें कि इससे पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए गए जिसमें लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ। एक-दो छोटी घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। तीसरे चरण के चुनाव 12 दिसंबर को, चौथे चरण के चुनाव 16 दिसंबर को और अंतिम चरण के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे। वहीं 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static