जल निगम भर्ती घोटाला: दोषी पाए गए आजम खान की बढ़ेंगी और मुश्किलें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 10:37 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जल निगम भर्ती मामले में हुए घोटाले की जांच में आजम खान दोषी पाए गए हैं। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जल निगम में भर्तियां हुईं थीं जिसमें भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ था। तबसे इस मामले में जांच चल रही थी। 

परिवार के साथ जेल में बंद हैं आजम खान
बता दें कि हाल ही रामपुर की एक अदालत ने आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तबसे आजम परिवार सहित जेल में बंद हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static