सीतापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मां की मौत, मासूम बच्चे का कटा हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 10:33 AM (IST)

Sitapur News:  उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार दोपहर बाद चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके एक वर्षीय बच्चे का हाथ कट गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें:- ड्रम में लाश और पहाड़ों पर सैर: Meerut के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल की पेशी, अब 28 अप्रैल पर टिकी निगाहें

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अज्ञात महिला अपने बच्चों के साथ लखनऊ जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान वह चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। असावधानीवश उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी के नीचे आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके साथ मौजूद एक वर्षीय बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ कट गया।

ये भी पढ़ें:- जमीन का झगड़ा और धर्मांतरण की अफवाह: Hathras में दंपत्ति को पहनाई जूतों की माला, पुलिस ने खोला साजिश का राज

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल सिधौली सरकारी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन पर चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static