सोशल मीडिया का चस्का पड़ा भारी: ''यूट्यूब पर दिखाया QR कोड और...'' महिला सब-इंस्पेक्टर पर SSP का बड़ा एक्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 09:34 AM (IST)

Meerut News: मेरठ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने और विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक को बीते रविवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अनु यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जिम में कसरत करने, सेहत से जुड़े नुस्खे बताने और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो नियमित रूप से साझा करती थीं।

ये भी पढ़ें:- 'Honeymoon पर पीरियड्स आए तो पीटा और दबाया गला...' 40 लाख दहेज के बाद भी दुल्हन बेघर, पति सहित 3 पर FIR

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके अकाउंट पर यह भी बताया गया था कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में क्यूआर कोड दिखने के बाद सवाल उठने लगे। वीडियो के वायरल होने के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने अनु को निलंबित कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला उपनिरीक्षक का वर्दी में कोई वीडियो सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:- 'एक ही बाइक पर थे 3 दोस्त...' कंटेनर से टकराई, जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों की दर्दनाक मौ/त

पुलिस ने बताया कि इस मामले में वीडियो की सत्यता और अन्य तथ्यों की जांच साइबर प्रकोष्ठ कर रहा है। पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के कारण उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की अधिकारी सौम्या सिंह को सौंपी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static