महिला विधायकों ने विधानसभा में रखी अपनी बात, पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 07:12 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को महिलाओं को समर्पित विशेष सत्र का आयोजन किया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसकी प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारत के सबसे बड़े विधानमंडल का यह सत्र देश के सामने एक उदाहरण पेश करेगा कि आखिर महिला सदस्य क्या बोलना चाहती हैं। उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर अनुमति दी। फिर महिलाओं ने अपनी बात विधानसभा में रखी। सीएम ने कहा कि  प्रदेश के भविष्य, वर्तमान और स्वावलंबन के बारे में महिला सदस्यों की ओर से कोई सकारात्मक सुझाव आता है तो उस पर सरकार  जरूरी कदम उठाएगी।

दिल्ली के निगमबोध घाट में हुआ राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुआ पार्थिव शरीर
लखनऊः प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद दिल्ली के निगम बोध घाट पर आज (गुरुवार) को दिवंगत कॉमेडियन का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में राजू का अंतिम संस्कार किया गया। राजू को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे हैं। सुनील पाल भी राजू को अंतिम विदाई देते नजर आए हैं।

 महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, कहा- कई घटनाएं परेशान करने वाली, सरकार उठाए कड़े कदम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि हम सब पर सब की जिम्मेदारी है कि महिलाओं पर हो रही घटनाओं को रोके। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं ऐसी हुई है जो हम लोगों को परेशान करती है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में हुए भी कुछ घटना हुई है। विधानसभा में आज महिलाओं को विशेष रूप से बोलने का अधिकार दिया गया।  सीएम योगी कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि जब विधानसभा में महिलाओं को बोलने का मौका मिल रहा है।

 इटावा में बारिश का कहरः दो जगह दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश का कहर जारी है। इसी के चलते जिले में बारिश के कारण दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई। इन हादसों में चार सगें मासूम भाई बहनों और बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। इनके साथ-साथ कुछ लोग इस घटना में बुरी तरह से घायल से हो गए। घटना की जानकारी होते ही इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विधानसभा में मजाकिया अंदाज में दिखे योगी और अखिलेश, दोनों की बातें सुनकर सदन में लगे ठहाके
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्‍पतिवार को महिलाओं को समर्पित विशेष सत्र का आयोजन किया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मजाकिया लहजे में कहा, “मैं यहां पुरुष सदस्यों से ही कहूंगा कि सामान्य दिनों में आपके शोरगुल में महिलाओं की बात दब जाती थी। आज आपके लायक जो भी होगा, उसे स्वीकार करेंगे।

 NIA की बड़ी कार्रवाई: 11 राज्यों में की छापेमारी, 100 संदिग्ध गिरफ्तार
लखनऊ: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अगुवाई में कई एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 राज्यों में एक साथ छापे मारे और देश में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल (22), महाराष्ट्र (20), कर्नाटक (20), तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (3) और राजस्थान (2) में की गईं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोले- कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, अमेठी से मैंने यही सीखा है
अमेठी: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ब़हस्‍पतिवार को कहा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है एक ना एक दिन उन्हें जीत जरूर मिलती है, अमेठी से मैंने यही सीखा है। स्मृति ईरानी ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिन छात्र छात्राओं का आज इस रोजगार मेले में चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती है। अमेठी से मैंने यही सीखा है।''

 शादी करो वर्ना पति की कर दूंगा हत्या...युवक की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खुदकुशी की
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने कथित रूप से एक युवक और उसके दो साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जनकपुर इलाके में पूजा (26) ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।

 गैंगरेप पीड़िता ने ​नवजात बच्चे को​ ​दिया  जन्म, 8 माह पहले हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 11 साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। हालांकि डॉक्टर भी यह देखकर हैरान हो गए। आखिर 11 साल की किशोरी बच्ची ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआत में बच्चे को सांस लेने की दिक्कत हो रही थी,

किसान नेता नरेश टिकैत बोले- सरकार का नमक खाकर ओच्छी बातें करने लगे हैं गन्ना मंत्री
बागपत: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार का नमक खाकर गन्ना मंत्री भी उनकी भाषा बोलने लगे हैं। गन्ना मंत्री को किसानों के साथ बैठकर बात करनी चाहिए, लेकिन मिलों पर ताला लगाने की ओछी बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे बन रहे है, कहीं 11 लाख, कहीं एक करोड़, कहीं 50 हज़ार तक मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है।

भारी बारिश ने मचाई तबाही! यूपी में वर्षाजनित हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत
उत्‍तर प्रदेश के इटावा, फिरोजाबाद और बलरामपुर जिलों में वर्षाजनित हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में 21/22 सितंबर की रात को लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार भाई बहनों सिंकू (10), अभि (आठ), सोनू (सात) और आरती (5) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्चों की दादी चांदनी देवी (70) और पांच वर्षीय भाई घायल हो गया। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static