महिला दिवस पर भी महफूज नहीं महिलाएं, TTE ने ट्रेन में की छेड़छाड़

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2017 - 01:22 PM (IST)

इलाहाबाद: महिला दिवस के दिन भी महिलाएं महफूज नहीं हैं। हर दिर की तरह इस दिन भी उनके साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मगध एक्सप्रेस ट्रेन में बेहद गंभीर पद संभालने वाले रेलवे के एक टीटीई ने महिला के साथ छेड़छाड़ तथा अभद्रता की है। 

मगध एक्सप्रेस में शिकोहाबाद से इलाहाबाद के लिए सफर कर रही महिला के साथ टीटीई ने छेडखानी की। इसके बाद महिला यात्री ने शोर मचा दिया। शोर मचने पर यात्रियों ने टीटीई को जमकर पीटा। इस दौरान पीड़िता के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। उसने जीआरपी इलाहाबाद में रिपोर्ट के लिए तहरीर दी है। डीआरएम का कहना है कि टीटीई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।