अखिलेश के शासनकाल में महिलायें सुरक्षित नहीं: भाजपा

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 02:51 PM (IST)

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में महिलायें सबसे अधिक असुरक्षित और पीड़ित हैं। महिलाओं के साथ दुराचार की घटनायें आये दिन होते रहते हैं। महिलाओं का घर से बाहर निकलता दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2012 में महिला सुरक्षा और उनके सम्मान के नाम पर सत्ता में आये थे लेकिन वह महिलाओं के प्रति अपने कर्तव्यों और उनसे किये गये वायदों को भूल गय हैं। ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कही। 

बीजेपी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार 
जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ढाई साल के शासन काल में जहां महिला सशक्तिकरण के लिए बालिका योजना और उज्ज्वला योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

आजम पर साधा निशाना
इस दौरान जायसवाल ने आजम खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुलन्दशहर और आगरा की घटना के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा सरकार में मंत्री आजम खान को उच्चतम न्यायालय में सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी। 

जहाँ महिलाओं का सम्मान वहीं भगवान का निवास-सीमा द्विवेदी 
इस अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर की विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि शास्त्रों में भी वर्णित है जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं भगवान का निवास होता हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उन्हें समाज में मान, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और स्वयं संघर्ष करना पड़ेगा। 

महिलाएं खुद लड़ें अपने सम्मान की लड़ाई-सुमन सिंह
कार्यक्रम में सुमन सिंह ने कहा की महिलाओं को अपने स्वाभिमान की लड़ाई खुद लडऩा होगा। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कहा कि महिला शक्ति में देश की शक्ति निहित है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें