योगी ने बच्चों को दिया सन्देश,‘खूब पढ़ें-आगे बढ़ें’

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 03:31 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘खूब पढ़ो, आगे बढ़ो’ नारे के साथ छात्र-छात्राओं को देश और समाज के निर्माण में जुट जाने का आज आह्वान करने के साथ ही छह करोड़ 55 लाख पौधों के रोपड़ की घोषणा की। 

योगी ने यहां वन महोत्सव और स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पढऩे से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। आगे बढऩे वाले व्यक्ति से समाज का भी भला होता है। उन्होंने इस अवसर पर ‘खूब पढ़ो, आगे बढ़ो’ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि इस मौसम में छह करोड़ 55 लाख पौधों का रोपड़ कर एक रिकार्ड भी बनाया जाएगा। उन्होंने एक पौधे का रोपड़ कर इसकी शुरुआत भी की। 

स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होने कहा कि राज्य में एक लाख 59 हजार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में पांच लाख अध्यापक और एक लाख 52 हजार छात्र-छात्राएं हैं। छात्र-छात्राओं की संया बढानी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचवटी की स्थापना यहां की जायेगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। स्कूल जाने से किसी बच्चे को छूटना नहीं चाहिए। शिक्षा को बढावा देने के लिये हरसंभव पहल किया जाएगा। वृक्षारोपड़ को जीवन की कार्यशैली में शामिल करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सघन अभियान चलाया जायेगा। हर व्यक्ति को जीवन के हर शुभ अवसरों पर वृक्षारोपड़ करना चाहिए। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ्य रहेगा। स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी सन्देश ज्यादा से ज्यादा पौधरोपड़ है। 

उन्होंने कार्यक्रम स्थल कुकरैल को तीन वर्ष के अन्दर पर्यटन की ²ष्टि से खूबसूरत बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर दस बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्कूल बैग वितरित किया। वन विभाग की स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वन मंत्री दारा सिंह चौहान, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई मंत्री और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।