योगी ‘भगवा आतंकी’: न्यूयार्क टाइम्स

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: ‘राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ता एक फायरब्रांड हिंदू पुजारी’ शीर्षक से अमरीकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने एक आर्टिकल पब्लिश कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदू युवा वाहिनी का भगवा आतंकी घोषित कर दिया है।

न्यूयार्क टाइम्स ने एक लेख में लिखा है कि भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य (उत्तर प्रदेश) में एक महंत को शासन करने के लिए चुना गया है जिनके भाषणों में नफरत होती है। आदित्यनाथ को अधिकांश लोग योगी कहकर बुलाते हैं। योगी की पहचान एक मंदिर के महंत के रूप में है।

लेख में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के इस मुख्यमंत्री को भारत के भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जाता रहा है। आर्टिकल में आदित्यनाथ के राजनीतिक सफर और भाजपा की राजनीति पर भी काफी कुछ लिखा गया है। अखबार ने योगी के मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय मीडिया में उनके गुणगान का भी मजाक उड़ाया है।