योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर भी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 05:58 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। चौहान ने अमरोहा की नौगांवा सादत सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। 

उन्होंने सपा के जावेद अबास को शिकस्त दी। कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम चेहरा मोहसिन रजा ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। रजा रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में एक भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया था। रजा विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।