27 को रामलला का दर्शन कर सकते हैं योगी

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:39 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आगामी 27 मार्च को ‘रामलला’ के दर्शन करने अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या विधानसभा सीट से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी चैत्र रामनवमी मेले के पहले 27 मार्च को अयोध्या आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विवादित श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर माथा टेक सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्री योगी अयोध्या में आकर मंदिरों में दर्शन करके संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जिसको देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। 

उधर, सूत्रों के अनुसार मुयमंत्री आदित्यनाथ योगी श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास तथा विश्व हिन्दू परिषद के मुयालय कार सेवकपुरम् में भी जा सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले अयोध्या के कुछ संत-धर्माचार्य मुख्यमंत्री से मिलने गये थे।