योगी सरकार कराएगी गाय की गणना, मुफ्त इलाज के साथ कराया जाएगा बीमा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2017 - 12:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में गाय की गणना कराने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं गाय के साथ भैंस, सुअर, बकरी, भेंड़ की भी गणना कराई जाएगी। इसके लिए कैबिनेट ने 7.86 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान कर दी है। गणना के लिए प्रदेश को 4 जोनों मेंं बाटा जाएगा और यहां मेला लगाकर पशुओं का न सिर्फ मुफ्त इलाज किया जाएगा बल्कि उनका बीमा भी कराया जाएगा।

योगी सरकार के पशुपालन विभाग ने 2012 में गौवंशी पशुओं का सर्वेक्षण कराया था। उस समय 205.66 गौवंश प्रदेश में था। इसी वर्ष की गणना में भैंस की संख्या 306.25 लाख थी। 155.86 भेंड़- बकरी थी, जबिक सुअरों की संख्या 13.34 लाख थी और कुक्कुट की संख्या 186.86 लाख थी। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने मंगलवार को इन पशुओं के संरक्षण व नए सिरे से गणना के लिए 786.92 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।