मॉरिशस में CM योगी आदित्यनाथ के सामने हुआ तिरंगे का अपमान

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 10:44 AM (IST)

मॉरीशस/लखनऊः 3 दिन के मॉरीशस दौरे पर गए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों एक ट्वीट के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल 2 नवंबर को मॉरीशस से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें सीएम योगी एक टेबल पर बैठे किन्हीं कागजोंं पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। 

लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया कि इसमें तिरंगा उल्टा है। यूं कहे तो एक भारतीय होने के नाते तिरंगे का इस तरह से उल्टा लगाया जाना, उन्हें विवादों का निशाना बना गया है। 


बता दें मॉरिशस और भारत का तिरंगा भी टेबल पर रखा है। पहली नजर में तस्वीर में सबुकछ सामान्य नजर आता है, लेकिन ध्यान से देखें तो टेबल पर रखा तिरंगा उल्टा लगाया गया है। वहीं घटना के बाद अब इससे जुड़ी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद अब मॉरीशस सरकार ने एक बयान जारी कर इस पर माफी मांगी है।

दरअसल यह तस्वीर खुद मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर अकाउंट पर नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह तस्वीर तब की है जब मुख्यमंत्री प्रवासी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान योगी मॉरीशस के अप्रवासी घाट पर गए, जहां विडिटर्स बुक में उन्होंने अपने विचार दर्ज करवाए।

जहां योगी अपने विचार लिख रहे थे, उसी टेबल पर भारत और मॉरीशस के झंडे लगे थे। इनमें मॉरीशस का झंडा का सीधा था, लेकिन भारत का झंडा उल्टा लगा दिया गया था। माना जा रहा है कि यह चूक वहां के ही अधिकारियों की तरफ से हुई है, लेकिन इतने लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी की नजर इस पर नहीं गई। वहीं उल्टे तिंरगे को लेकर यूजर्स ने सीएम योगी पर तंज कसा है। जिसके बाद योगी को ट्वीटर से इस तस्वीर को हटाना पड़ गया।