याेगी के इलाहाबाद आगमन से पहले भूमाफियाआें पर गिरी गाज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 08:12 PM (IST)

इलाहाबाद (सैयद आकिब रजा): मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ वीरवार काे इलाहाबाद का दाैरा कर रहे हैं। इससे पहले ही प्रशासन ने भूमाफियाआें पर कड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर आज जनपद के झूंसी इलाके के दो भूमाफियाओं के घर 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। दाेनाें आराेपियाें के घर पर सम्पत्ति जब्तीकरण (कुर्की) के पाेस्टर लगाए गए हैं।

झूंसी के रहने वाले भूमाफिया अशोक कुमार यादव आैर बब्लू गिरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद उनकी करोड़ाें की सम्पत्ति जब्त की गयी। इतना ही नहीं नहीं दाेनाें का अकाउंट भी जब्त कर लिया गया है।

सुनील कुमार सिंह एसपी गंगापार ने बताया कि दोनों भूमाफियाआें ने इस बीच कई लाखों का ट्रांजेक्शन भी किया है। भूमाफिया अशोक कुमार यादव ने इस बीच अपने अकाउंट से 1 करोड़ 38 लाख 40 हजार 590 रुपए का लेनदेन किया है। वहीं बब्लू गिरी ने 96 लाख का लेनदेन किया है। इनके कई वाहनों को भी सीज कर दिया गया है तथा इनको अपनी सम्पति का विवरण देने के लिए 15 दिन क समय दिया गया है। साथ ही उन्हाेंने बताया कि दाेनाें शातिर अपराधी रहे हैं जिनके ऊपर दर्जनाें मुकद्दमें चल रहे हैं। मर्डर के केस में दाेनाें गिरफ्तार हैं।