‘योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था हुई बदतर’

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2017 - 05:37 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति और अधिक खराब हो गयी है। कांग्रेस विचार विभाग की महासचिव जया शुक्ला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पहले की तुलना में ज्यादा खराब हुई है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र के आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ी है। अब गौरक्षा के नाम पर हुड़दंग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू युवा वाहिनी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब है और मुख्यमंत्री का अपने कैडर पर अब नियंत्रण नहीं रहा है।