UP के संत कबीर नगर में बड़ी वारदात... मामूली विवाद में रेत दिया दलित युवक का गला, निर्मम हत्याकांड के बाद इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:28 PM (IST)

संत कबीर नगर : जिले के बखीरा पुलिस थाना अंतर्गत बभनी गांव में बृहस्पतिवार देर रात 30 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बखीरा पुलिस थाने के प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान आनंद (30) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है और इस मामले की जांच की जा रही है। 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नासिर नाम के व्यक्ति ने बभनी बाजार में आनंद की गला रेतकर हत्या कर दी। दलित युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : UP में 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर, शातिर ने कारोबारी के घर डाली थी करोड़ों की डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की थी लूट 

Hapur News : हापुड़ में एक प्रमुख कारोबारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और आसपास के थानों को सूचना दी ... पढ़ें पूरी खबर... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static