NCR को दहलाने की साजिश नाकाम, नोएडा में पकड़े गए 9 नक्सली

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2016 - 02:20 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने शनिवार रात 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एक नक्सली दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों से 2 बैग, ग्रेनेड, एक कार, 6 पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इनके पास से बम बनाने का सामान भी मिला है। एनआईए इनपुट के बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

किराए के मकान में रहते थे नक्सली
जानकारी के अनुसार आरोपी नक्सली हिंडन विहार के फ्लैट नंबर 1 और 3 में किराए से रहते थे। ये फ्लैट बेनू वेद नाम के व्यक्ति का है। पुलिस को आरोपियों के पास से नक्शे और कुछ कागजात भी मिले हैं। पकड़े आरोपियो में एक आरोपी बम बनाने में माहिर बताया जा रहा है। नक्‍सलियों से मिलने के लिए मुंबई और दूसरे प्रदेशों से उनके साथी आते रहते थे। बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले पकड़े गए 6 नक्‍सलियों में से एक की बहन भी इसी फ्लैट में रहती थी। बाद में इन आरोपियों ने 8 हजार रुपए महीने पर ये फ्लैट लिया।

कैसे पुलिस ने कसा नक्सलियों पर शिकंजा?
बताया जा रहा है कि एटीएम की टीम ने 3 दिन पहले यहां का मुआयना किया था। इसके बाद एक नक्सली को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस कमांडो रात नोएडा के हिंडन विहार पहुंचे। यहां कमांडोज ने पहले पकड़े गए नक्‍सली से गेट खुलवाया। गेट खुलते ही 2 नक्‍सलियों को कमांडो ने पकड़ लिया। इस दौरान 3 आरोपी कार में बैठकर भागने लगे। इन्हें भी घेरकर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार 9 नक्सलियों के बारे क्या कहती है पुलिस?
1. रंजीत पासवान उर्फ संतोष पुत्र मल्लू पासवान निचोट थाना- इलिहा, जिला- चंदौली यूपी (बम बनाने में निपुण है) थाना चैनपुर, जनपद कैमूर से वांटेड
2. ब्रज किशोर तोमर उर्फ लल्लू, पुत्र मनवीर सिंह, निवासी- थानपुर थाना चण्डौस, अलीगढ़
3. आशीष सारस्वत पुत्र देवेंद्र सारस्वत, निवासी- चण्डौस, अलीगढ़
4. सुनील कुमार यादव, पुत्र गुप्तेश्वर सिंह, निवासी- डिलियां थाना, सासाराम बिहार
5. शैलेंद्र कुमार, पुत्र हीरा प्रसाद राम निवासी- बक्सर, बिहार
6. सचिन कुमार, पुत्र डालचंद्र निवासी- बिलासपुर, थाना- दनकौर, ग्रेटर नोएडा
7. कृष्णा कुमार राम, पुत्र शिववचन निवासी- मुरही, थाना- सासाराम, बिहार (बम बनाने में है निपुण)
8. पवन उर्फ भाईजी, पुत्र दिनेश झा निवासी- रुद्रपुर, थाना- मधुबनी, बिहार
9. सूरज, पुत्र तेजपाल निवासी- फतेहाबाद, बुलंदशहर (लोकल संपर्क जिससे मिलकर अपराध करने की तैयारी थी