नाबालिग से 13 दिन रेप के बाद दरिदों ने गोलियों से भूना

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2015 - 02:34 PM (IST)

नोएडा (यूपी): अखिलेश सरकार राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था की लाख कोशिश कर ले लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बेेखौफ बदमाश चारों तरफ लूटपाट, मर्डर, ब्लात्कार आदि मामले को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देख रहा है। ताजा मामला नोएडा का है। जहां एक नाबालिग लड़की को अगुवा कर दरिंदों ने केवल उसे हवश का शिकार बनाया बल्कि उसे गोलियां मारकर सूखे कुएं में फेंक दिया। लड़की की चीखें सुनकर लोगों ने उसे बाहर निकाला। अब उसकी हालत नाजुक है। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला सामने आया।
 
क्या है मामला
बीते 22 नवंबर को 15 साल की नाबालिग लड़की को तीन बदमाशों ने उसके घर के बाहर से अगुवा कर लिया। आरोपी लड़की को ग्रेटर नोएडा के एक गांव ले गए। वहां उससे एक सूने मकान में 13 दिन तक रेप किया। शनिवार रात लड़की को सीने और पेट में दो गोलियां मारकर तुगलकपुर गांव के एक सूखे कुएं में फेंक दिया गया। लड़की पूरी रात कुएं के अंदर मदद के लिए चीखती रही। लेकिन किसी ने नहीं सुना। रविवार को एक शख्स ने उसकी आवाज सुनी। गांव वालों ने उसे निकाला। पुलिस को इन्फॉर्म किया गया। गंभीर हालत में लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर भी हैरान थे कि दो गोलियां लगने और पूरी रात ब्लीडिंग होने के बाद भी लड़की जिंदा कैसे है। बेहद नाजुक हालत में होने के बावजूद लड़की ने पुलिस को पूरा वाकया बताया। लड़की आरोपियों को पहचानती है। तीन में से दो आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।