बदनामी के डर से प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2015 - 05:24 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ के बिलरियागंज क्षेत्र में एक प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  पुलिस के अनुसार सिधारा क्षेत्र के मठियां समेदा गांव निवासी इन्द्रेश मौर्या(21) अपने चाचा की ससुराल छीहीं गांव जाता रहता था। इसी दौरान अपनी चाची की छोटी बहिन इन्द्रावती से उसका प्रेम सम्बंध हो गया। पूरे गांव को इसकी जानकारी हो जाने पर बदनामी के भय से कल देर रात कमरे के अन्दर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।