8 साल की मासूम के साथ 2 सगे भाईयों ने की दरिंदगी, हालत नाजुक

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 04:44 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में एक 8 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि श्रावस्ती निवासी 8 साल की मासूम बालिका फखरपुर इलाके में अपनी ननिहाल आई थी। वह घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव के ही रहने वाले 2 सगे भाई संतोष और संदीप उसे खेत में घसीट ले गए और दोनो ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

चीख-पुकार सुनकर गांव वाले दौड़े लेकिन दोनो भाई भाग निकले। बेहोश बालिका को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां महिला डाक्टर ने गंभीर हालत देखकर बालिका को लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी भाइयों के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।