प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्वायफ्रेंड ने अपनाया ये घिनौना हथकंडा

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2016 - 03:30 PM (IST)

नोएडा: बीटेक कर रही विदेशी छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी, छात्रा को पानी में ड्रग्स मिलाकर देता था। छात्रा के बेहोश होने पर वह उसके साथ रेप करता था। गर्भवती होने पर छात्रा को जानकारी हुई। वहीं आरोपी ने लिव इन में रहने की बात कही। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 
पुलिस ने बताया कि नाइजीरियन छात्र ओबिना नॉलेज पार्क के विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा है। वह दूसरे वर्ष में है। कुछ समय से उसकी दोस्ती कॉलेज से ही बीटेक करने वाली केन्या की छात्रा से हो गई। छात्र पहले चाई सेक्टर में रहता था। बाद में एच्छर गांव के पास सोसाइटी में दोनों लिव इन में रहने लगे थे।
 
पुलिस ने बताया कि छात्रा ने गर्भवती होने का पता चलने पर मामले की शिकायत एंबेसी में की थी। छात्रा व एंबेसी के कर्मियों ने आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी कि आरोपी पानी में ड्रग्स मिलाकर उसे देता था और नशे में होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म करता था। कुछ दिन पूर्व छात्रा अस्पताल में जांच कराने गई तो उसे गर्भवती होने का पता चला।