साली को अकेली देख बहका जीजा, किया खौफनाक कांड

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2016 - 04:36 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: जारचा कोतवाली क्षेत्र में मंगवलार सुबह छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक जीजा द्वारा चाकू से साली की नाक और कान काटने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान पीड़िता का भाई भी बीच बचाव के दौरान घायल हो गया। पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की गंभीर हालात को देखते हुए नोएडा रेफर कर दिया। जबकि पीड़ित युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 
प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव निवासी गल्ले (32) की शादी पड़ोसे के ही जारचा गांव में हुई थी। बीते सोमवार देर शाम को वह अपनी ससुराल आया हुआ था। देर रात उसने अपनी बड़ी साली को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीड़िता को आरोपी का इस तरह का व्यवहार पसंद नहीं आया। उसने आरोपी जीजा को समझाते हुए ऐसा नहीं करने की बात कही। लेकिन आरोपी नहीं माना और फिर छेड़छाड़ करने लगा। 
 
पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया तथा उसके नाक-कान काट लिए। पीड़िता ने अपने बचाव में शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंच गया। उसने आरोपी को काबू करने की का प्रयास किया लेकिन उसपर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता तथा उसके भाई को दादरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी कैो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।