नहर की पटरी पर मिला महिला का शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2016 - 05:26 PM (IST)

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के छतारी क्षेत्र में नहर किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार सालाबाद गांव में नहर की पटरी के किनारे कल रात एक महिला का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की किसी और जगह हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका दिया गया। उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।