गई थी कपड़े सुखाने, हो गई दरिंदगी का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2016 - 06:32 PM (IST)

चन्दौली: उत्तर प्रदेश में चन्दौली के कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कालीमहल मोहल्ले में स्व.प्यारेलाल यादव के मकान के निचले हिस्से में एक महिला अपनी 3 पुत्रियों और 1 पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला का पति शहर के बाहर कहीं काम करता है।

मकान के ऊपर के हिस्से में मकान मालिक का लडका दीपक यादव रहता है। कल उसकी बेटी मकान के ऊपरी भाग में कपड़ा सुखाने गई थी। दीपक ने अपने मित्र मनोज के साथ कमरे में खींचकर उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। महिला ने थाने में उसकी बेटी के साथ दीपक और मनोज के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।