फैजाबाद विकास प्राधिकरण वी.सी.की दादागीरी, इंजीनियर्स ने किया कार्य से बहिष्कार

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2016 - 05:35 PM (IST)

फैजाबाद(अभीषेक शावंत): फैजाबाद में विकास प्राधिकरण के वी.सी. का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें वी.सी. ने दादागिरी की सभी हदें पार कर दी है और कर्मचारियों को कुर्सी के डर को दिखाकर अपना निजी जरूरत के काम करवाए हैं। तबादले में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण के वी.सी. राजेश कुमार पर कार्यालय में बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा है। वी.सी. पर यह संगीन आरोप है कि उन्होंने कार्यालय के लोगों का उत्पीडऩ किया है। कार्यालय में उत्पीडऩ देखते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य से बहिष्कार कर दिया है। 
 
दरअसल फैजाबाद के विकास प्राधिकरण के कार्यालय में आज शोर-शराबों और हंगामों के बीच एक ही नारा था कि भ्रष्ट वी.सी. को हटाओ या हम कर्मचारियों को हटाओ, इसी नारे के साथ प्राधिकरण के कर्मचारियों ने एक तरफ से दादागिरी कर रहे वी.सी. के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, विकास प्राधिकरण के कार्यालय गेट पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स और कर्मचारियों ने वी.सी.के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यह नारा भी लगाया या तो वी.सी. को हटाओ या हम लोगों को यहा से हटाओ, इतना ही नहीं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने वी.सी. पर अर्धनग्न अवस्था में जबरन मसाज करवाने का भी आरोप लगाया है। हद तो तब पार हो गई जब इसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी को अपने आवास पर घरेलू काम के लिए बुलवा लिया और कहा कि इसको सुबह-शाम मेरे यहां भेज दिया करो। वहीं प्राधिकरण में एक कंप्यूटर आपरेटर से अपना घरेलू बिजली का बिल भी जमा करवाने का आरोप है। हालांकि इस प्रकरण को लेकर कर्मचारियों ने डी.एम. किंजल सिंह से मिलकर आप बीती बताई।
 
दरअसल 23 अप्रैल को शासन ने वी.सी. राजेश कुमार का तबादला कर दिया था। जिसको लेकर वी.सी. हाई कोर्ट की शरण में गए थे और वहां से उनका तबादला निरस्त कर दिया था। जिसके बाद वी.सी. द्वारा चार्ज लेने के बाद बदले की नियत से उत्पीडऩ करने का आरोप लगा है।