प्रदेश में दिखे 5 हथियारबंद संदिग्‍ध, पुलिस कर रही है तलाश

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 11:24 AM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 5 हथियारबंद संदिग्धों के देखे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब सेना की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवकों ने 5 संदिग्धों को देखा। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। युवकों का कहना है कि पांचों संदिग्ध सेनी की वर्दी में थे।

हथियारों से लैस हैं संदिग्‍ध
जानकारी के अनुसार एसपी देवरिया मोहम्मद इमरान ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। युवकों का कहना है कि शाम को वे गांव के पास सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 4 संदिग्धों को सेनी की वर्दी में देखा। वे हथियारों से लैस थे। उन पांचों ने उनसे गांव का नाम पूछा और आगे चले गए। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस कर रही हथियारबंद संदिग्धों की तलाश
संदिग्धों की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक संदिग्ध वहां से जा चुके थे। क्षेत्राधिकारी खुखुन्दू सर्किल अजय कुमार राय ने बताय कि  वे सूचना के तुरंत बाद मईल, खुखुन्दू और भलुअनी थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन तब तक संदिग्ध वहां पर नही थे। गांव के लोगों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सर्च अभियान चला दिया है।