सो रही लड़की के साथ पिता ने किया ऐसा कांड कि जानकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2016 - 06:44 PM (IST)

गाजियाबाद: यहां के लोनी बोर्डर थाना क्षेत्र के इद्रपुरी में एक पिता ने अपनी ही बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दरअसल, बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर एक दिन हैवान पिता ने मौका पाकर बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। 

आरोपी पिता ने खुद को अपराधी मानते हुए थाने में जाकर पुलिस को सारी घटना बताई। घटना सुनने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप सा मच गया। काफी समय से लड़की का उसके प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने कई बार लड़की को समझाया लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ी थी। बीती रात जब लड़की अपनी दोनों छोटी बहनों के साथ सो रही थी, तभी हैवान पिता ने लड़की को कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था परिवार वाले विरोध कर रहे थे, जिसकी वजह से आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या करके थाने पहुच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें