प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने में मस्त थी महिला, अचानक आ धमका पति, फिर...

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2016 - 05:10 PM (IST)

बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक महिला को अपने शौहर से बेवफाई की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने में मस्त महिला को शौहर ने रंगेहाथों पकड़ लिया। बीबी की इस बेवफाई से बौखलाए पति ने आपा खो दिया और उसे ऐसी सजा दी कि किसी की भी रूह कांप जाए। शौहर ने अपनी बीबी को मसाला पीसने वाले पत्थर से कुचलकर मार डाला। फिलहाल आरोपी बुलंदशहर कोतवाली सिटी की हवालात की सलाखों के पीछे है। आरोपी इंतजार अली ने बड़े इत्मीनान से साल भर तक अपनी बेवफा बीबी के सुधरने का इंतजार किया और जब उसकी आदतें नहीं बदली तो उसने बीबी से बेवफाई का इंतकाम ले लिया। इलाके के नरसलघाट के निवासी इंतजार के घर में उसकी बीबी शमीम और चार बच्चे थे। दो जवान बेटे और दो कॉलेज में पढ़ रही बेटियां हैं।
 
लेकिन फिर भी शमीम के ऊपर आशिकी का भूत सवार हो गया। इंतजार का आरोप है कि उसकी बीबी के पड़ोसी से नाजायज ताल्लुकात थे। उसने कई बार उसे रंगेहाथ पकड़ा और समझाया भी। लेकिन शमीम नही बदली तो उसने अबकी बार शमीम को हमेशा के लिए खत्म कर डाला। वारदात के वक्त 19 मई की सुबह इंतजार बेटियों को छोडऩे घर से बाहर गया था। इतना मौका पाते ही शमीम के पास उसका प्रेमी आ गया और फिर दोनों ने अपनी रासलीला शुरू कर दी। शमीम को इंतजार के घर लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अचानक इंतजार लौट आया और उसने घर में पड़ोसी को अपनी बीबी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। विरोध हुआ, गाली-गलौज हुई। मियां-बीबी में झगड़ा हुआ और अपना आपा खो चुके इंतजार ने शमीम को खत्म कर दिया। 
 
वारदात के बाद इंतजार ने शमीम की हत्या के लिए पड़ोसी को आरोपित करते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अपनी तिकड़म से इंतजार के मुंह से सच उगलवा लिया। शमीम की आशनाई ने उसका घर उजाड़ कर रख दिया। उसका पति कातिल बन गया। उसकी बेटियों के सिर से मां का साया भी हट गया। पूरी कहानी से शमीम का वह प्रेमी दूर है जिसने शमीम को अपने प्रेमजाल मे फांसकर पूरे परिवार को तबाह कर डाला।