जुए में बीवी को हारा कलयुग का ‘युद्धिष्ठिर’, सास ने बचाई बहू की इज्जत

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2016 - 11:55 AM (IST)

कौशाम्बी:  उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। इतना ही नहीं पत्नी को दांव में हारने के बाद वह उसे जीतने वाले के हवाले करने के लिए भी तैयार हो गया। 

जानकारी के अनुसार पिपरी इलाके की युवती की शादी 3 साल पहले पुरामुफ्ती क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। युवक मजदूर है। वह विवाह शादियों में डीजे बजाने का काम करता है। वह जुआ खेलने का भी आदी है। 8 दिन पहले उसने जुए में अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद वह पत्नी को जीतने वाले युवक के हवाले करने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए वह अपनी पत्नी पर दबाव भी बनाने लगा, जिसे जान पत्नी हैरान रह गई। 

वहीं पति की इस करतूत से घबराई पत्नी ने इस बात की जानकारी अपनी सास को दी। बेटे की इस घिनौनी हरकत को जान सास ने अपनी बहू को मायके भेज दिया। पति ससुराल पहुंचकर पत्नी को वापस घर आने के लिए परेशान करने लगा। पति के बार-बार तंग करने पर विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।