बेटे की हत्या की धमकी देकर मां को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2016 - 03:04 PM (IST)

मेरठ: मेरठ शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके 6 माह के बच्चे की हत्या की धमकी देकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नही हुआ है।

पुलिस के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले की 25 वर्षीय महिला का पति रविवार को अपने कपड़े के कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। तभी वहां पड़ोस का ही मेहराज नाम का व्यक्ति आया जिसने महिला के 6 माह के बच्चे की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पति के घर पर आने के बाद उसे आपबीती सुनाई।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पीड़िता का मेडिकल करा कर घटना की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेहराज रिश्ते में पीड़ित महिला का जेठ लगता है। थाना पुलिस के अनुसार घटना की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।