पति-पत्नी के विवाद में सालों ने जीजा को दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2015 - 04:22 PM (IST)

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के गहमर क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में सालों ने अपने जीजा की गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गर्इ। पुलिस के अनुसार बारा गांव निवासी अकबर राजकीय रेलवे पुलिस(आरपीएफ) में तैनात था और उसकी शादी नौगढपट्टी में रानी खातून के साथ हुई थी।

अकबर का रिश्ता उसकी पत्नी खातून से ठीक नहीं था जिसकी वजह से वह मायके में रह रही थी। उनका दो साल का एक बेटा भी है। अकबर सुबह अपने पुत्र से मिलने ससुराल आया था। इसी दौरान पत्नी से हुए विवाद को लेकर सालों ने अकबर को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। अकबर को गभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गर्इ। पुलिस ने शमशाद और नवशाद को गिरफ्तार कर लिया है।