मंदिर की सफाई करने आई लड़की से पुजारी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2016 - 12:38 PM (IST)

नोएडा: नोयडा के सेक्टर 50 स्थित मंदिर में युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मंदिर में सफाई करने आई लड़की ने पुजारी पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस से मिलकर मामले की शिकायत की है। 
 
पुलिस के अनुसार मूलरूप से बरौला गांव निवासी विजय शर्मा सेक्टर 45 के बी ब्लाक में रहते हैं। वह सेक्टर 50 स्थित मंदिर में पुजारी हैं। मंदिर में रोजाना एक महिला सफाई सहित अन्य काम करने आती थी। गुरुवार दोपहर मंदिर में काम के लिए महिला की बेटी आई थी। आरोप है कि मंदिर में सफाई करने के दौरान पुजारी ने मंदिर में ऊपर के फ्लोर पर भी सफाई करने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसका रेप किया। एस.ओ. दिनेश कुमार यादव ने बताया, पीड़िता ने शुक्रवार सुबह शिकायत दी है।
 
शिकायत के आधार पर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि पीड़िता के साथ रेप हुआ या नहीं।