देवर के प्रेम विवाद में महिला से किया रेप, पति को मारी गोली

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 07:54 AM (IST)

बरेली: बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर रेप कर दिया और घर में रखा कीमती सामान और 30 हजार रुपए लेकर भाग गए। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया। महिला के घायल पति को तुरंत ही स्थानीय स्वास्थ्य सैंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उधर महिला ने 4 आरोपियों की पहचान कर ली है। 

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) यमुना प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा लगता है कि ये 2 परिवारों के बीच प्रेम विवाद का मामला है। पीड़ित महिला के देवर का आरोपियों की बहन से प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़के के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। 

महिला के बयान के अनुसार रात करीब 2 बजे 6 आरोपी उसके घर में घुस आए और परिवार वालों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। 2 आरोपियों ने मेरे साथ रेप किया और विरोध करने पर मेरे पति को गोली मारकर घायल कर दिया।