UP Election 2022:  Budhana Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 07:33 PM (IST)

Budhana Assembly Seat - 11

मुजफ्फरनगर जिले में विधानसभा की कुल 6 सीट आती हैं। बुढाना सीट भी उन्हीं में से एक है। जनपद मुजफ्फरनगर राज्य का वह जनपद है जो भारत की दो प्रमुख नदियों गंगा और यमुना के बीच बसा हुआ है।  यहां की उपजाऊ भूमि के कारण किसान व मजदूर काफी सम्पन्न हैं।  गन्ना और गेहूं यहां प्रमुख रूप से उगाया जाता है। इस जनपद में 8 शुगर मिल हैं। वहीं सैकड़ों की संख्या में पेपर मिल और स्टील प्लांट भी चलाए जा रहे हैं। इस जनपद की 70 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। यह सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई थी। क्षेत्र के पहले विधायक श्रीचंद बने थे। 1962 में ठाकुर विजय पाल सिंह विधायक चुने गए। 1957 में कुंवर असगर अली ने चुनाव जीता, लेकिन दो साल बाद ही मौत के बाद कांधला के रहने वाले कमरुद्दीन विधायक बने। 1967 में इस सीट को समाप्त कर नई कांधला सीट बनाई गई थी। इसके बाद बुढाना कस्बा भी कांधला विधानसभा सीट का हिस्सा बन गया और वीरेंद्र वर्मा कांधला से विधायक बने। परिसीमन के बाद बुढ़ाना को फिर से विधानसभा सीट बनाया गया और 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम ने चुनाव जीता। 2017 में बीजेपी के उमेश मलिक ने सपा के प्रमोद त्यागी को करीब 13 हजार वोट के अंतर से हराकर चुनाव जीता था। बता दें कि 2013 के दौरान मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों से विधानसभा क्षेत्र अच्छा-खासा प्रभावित रहा। इस क्षेत्र के दर्जनों गांव आज भी दंगा प्रभावित हैं।  

बुढ़ाना विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण 

इस सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम, दलित, जाट और कश्यप वोटर हैं। यहां 1 लाख 40 हजार मुस्लिम, 63 हजार जाट, 61 हजार दलित और 30 हजार कश्यप वोटर हैं। वहीं सैनी, त्यागी, पाल, ब्राह्मण और राजपूतों के अलावा कई अन्य जाति वर्ग के लोग भी रहते हैं।

बुढ़ाना विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 59 हजार 140 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 96 हजार 507, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 625 और थर्ड जेंडर के 08 मतदाता हैं।

PunjabKesari

17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के नतीजे

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमेश मलिक ने जीत हासिल की...उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के प्रमोद त्यागी को 13 हजार 201 वोटों से हराया...उमेश मलिक को 97 हजार 781 वोट जबकि प्रमोद त्यागी को 84 हजार 580 वोट मिले थे...वहीं बहुजन समाज पार्टी के सैयदा बेगम 30 हजार 34 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थी...

PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
साल 2012 में बुढ़ाना से समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान ने रालोद के नवाजिश आलम खान को पराजित किया था। नवाजिश आलम खान को कुल 68 हजार 210 वोट मिले थे। दीसरे नंबर पर रहे आरएलडी के राजपाल सिंह बालियान को 57 हजार 622 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के योगराज सिंह 41 हजार 233 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां जी जान से जुटी हुई हैं। लेकिन इस सीट पर किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिलेगा। क्योंकि राकेश टिकैत भी यहीं से आते हैं। ऐसे में जनता का आशीर्वाद किस पार्टी को मिलता है। यह तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Praveen Jha

Recommended News

Related News

static